राजभाषा कार्यकलाप

एचएलएल के राजभाषा कार्यकलाप - 2025 – 26

 

राजभाषा कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

संघ नेताओं के लिए टिप्पण एवं आलेखन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण और हिंदी वार्तालाप सत्र

कंपनी के संघ नेताओं को सरकारी काम हिंदी में भी करने को प्रेरित करने और उसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने की ओर टिप्पण एवं आलेखन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण और हिंदी वार्तालाप सत्र 24.04.2025 को एचएलएल पेरूरकडा फैक्टरी में आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन, एचएलएल के महा प्रबंधक (गुणवत्ता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण), श्री वेणुगोपाल एस ने किया । कार्यशाला के प्रतिभागियों का स्वागत एवं कृतज्ञता ज्ञापन, क्रमशः डॉ.सुरेष कुमार आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा), सीएचओ और श्रीमती एस.बिंदु, उप प्रबंधक (एच आर), पीएफटी ने किया। क्लास का संचालन, आयकर कार्यालय के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाषा), श्री ए.सोमदत्तन ने किया। इस कार्यशाला से 30 कर्मचारीगण प्रशिक्षित हुए।

 

कार्यपालकों के लिए राजभाषा नीति पर पुनश्चर्या कार्यक्रम 
 

कंपनी के तिरुवनंतपुरम की विभिन्न यूनिटों के कार्यपालकों को राजभाषा नियम एवं अधिनियम के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने की ओर, एचएलएल - पेरूरकडा फैक्टरी के जवाहरलाल नेहरू जन्मशताब्दी स्मारक कल्याण केंद्र में 12.06.2025 को कार्यपालकों के लिए आयोजित राजभाषा नीति पर पुनश्चर्या कार्यक्रम में 13 प्रतिभागियों की भागीदारी हुई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन, पेरूरकड़ा फैक्टरी के महा प्रबंधक (अनुसंधान एवं विकास), डॉ.अबी संतोष अप्रेम ने किया। डॉ.सुरेष कुमार.आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। श्री ए.सोमदत्तन, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाषा), मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, तिरुवनंतपुरम ने क्लास का संचालन किया।

वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए राजभाषा नीति पर जागरूकता कार्यक्रम

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को राजभाषा नीति के बारे में अवगत कराने के सिलसिले में, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड, निगमित मुख्यालय के अक्षया हॉल में 19.08.2025 को उप महा प्रबंधक से सह
उपाध्यक्ष तक के वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए राजभाषा नीति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
कार्यशाला के प्रतिभागियों का स्वागत डॉ.सुरेष कुमार.आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) ने किया। क्लास का संचालन, मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाषा), श्री ए.सोमदत्तन द्वारा किया गया। इस कार्यशाला से 14 अधिकारी प्रशिक्षित किये गये।

अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए राजभाषा नीति एवं हिंदी वार्तालाप पर जागरूकता प्रशिक्षण सत्र

हिंदी पखवाड़ा समारोह के सिलसिले में पेरूरकड़ा फैक्टरी के जवाहरलाल नेहरू जन्मशताब्दी स्मारक कल्याण केंद्र में 23.09.2025 को अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए राजभाषा नीति एवं हिंदी वार्तालाप पर जागरूकता प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य, कंपनी के अधिकारियों/ कर्मचारियों को राजभाषा नीति के बारे में अवगत कराना, साथ ही साथ दौरे पर जाते समय स्पष्ट एवं प्रभावी ढंग से हिंदी में बातचीत करने के लिए सहायक व्यावहारिक प्रशिक्षण देना। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन, पेरूरकड़ा फैक्टरी के महा प्रबंधक (अनुसंधान एवं विकास), डॉ.अबी संतोष अप्रेम ने किया । कार्यशाला के प्रतिभागियों का स्वागत एवं कृतज्ञता ज्ञापन, क्रमशः डॉ.सुरेषकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक(राजभाषा) और श्रीमती अर्चना, हिंदी अनुवादक ने किया। क्लास का संचालन, आयकर कार्यालय के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाषा), श्री ए.सोमदत्तन ने किया। इस कार्यशाला से 25 प्रतिभागी प्रशिक्षित किये गये।

राजभाषा नीति पर परिचय कार्यक्रम
 
कंपनी में नव नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा अधिनियम व नियम के बारे में अवगत कराने तथा अपना शासकीय कार्य हिंदी में भी करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित करने की ओर 02.12.2025 को पेरूरकडा फैक्टरी, तिरुवनंतपुरम के जवाहरलाल नेहरू जन्मशताब्दी स्मारक कल्याण केंद्र में राजभाषा नीति पर परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ.अबी संतोष अप्रेम, महा प्रबंधक (आर&डी) द्वारा किया गया। इस परिचय कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न यूनिटों से अठारह
 
अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रथम सत्र में श्री सुमेश पी के, प्रबंधक (राजभाषा), एसबीआई और दूसरे सत्र में श्री ए.सोमदत्तन, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाषा), मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय द्वारा क्लास का संचालन किया गया। इन दोनों सत्रों से कर्मचारियों को राजभाषा नीति तथा टिप्पण एवं आलेखन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में डॉ.सुरेष कुमार.आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) और श्रीमती बिंदु.एस, उप प्रबंधक (एच आर) ने क्रमशः स्वागत एवं धन्यवाद का काम संभाला। टिप्पण एवं आलेखन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 25.03.2026 को टिप्पण एवं आलेखन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से हमारा लक्ष्य था, अपने कर्मचारियों को हरेक अनुभाग में प्रयुक्त टिप्पणियों से परिचित करना और सरकारी पत्र हिंदी में भी आलेखन करने के लिए अभ्यास देना। कार्यशाला का उद्घाटन, पेरूरकड़ा फैक्टरी के महा प्रबंधक(आर&डी), डॉ.एबी संतोष अप्रेम ने किया । कार्यशाला के प्रतिभागियों का स्वागत, डॉ.सुरेषकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक(राजभाषा) ने किया। क्लास का संचालन, आयकर कार्यालय के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाष), श्री ए.सोमदत्तन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न यूनिटों से 22 अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
 
बोलचाल हिंदी क्लास
 
केंद्र सरकार की राजभाषा के रूप में विराजित हिंदी भाषा बहुत सरल एवं आसान भाषा है। अत: भारत में सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली और समझने वाली हिंदी भाषा अब लोकप्रिय भाषा बन गयी है। इस की लोकप्रियता को ध्यान में रख कर और हमारे दैनिक जीवन में हिंदी के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए, हमने एक बोलचाल हिंदी क्लास 28.05.2025 को ऑनलाइन के ज़रिए प्रारंभ किया। इस में एचएलएल - सीएचओ, एचएलएल - पीएफटी, एचएलएल - एएफटी, हाइट्स से 61 कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. सुरेष कुमार आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) ने क्लास संभाला। कक्षाएं महीने में दो बार ऑनलाइन के ज़रिए आयोजित की जाती हैं। यह क्लास न केवल हमें, अपने दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले हिंदी भाषा के शब्दों और प्रयोग से परिचित कराती है, बल्कि हमारे लिए, यह बिना किसी झिझक के बोलने का एक मंच भी है। इसके अलावा, निगमित मुख्यालय के कर्मचारियों के लिए हफ्ते में एक दिन ऑफलाइन बोलचाल हिंदी क्लास भी चलाया जाता है।
 
इससे हमारा उद्देश्य, कंपनी में अनेक नवीन हिंदी कार्यक्रम लागू करके, हिंदी में काम करने के लिए अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है।
पारंगत प्रशिक्षण
हिंदी में कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त कर्मचारियों को अपना शासकीय कार्य विशेष रूप से टिप्पण एवं आलेखन स्वयं हिंदी में भी करने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रारंभित पारंगत प्रशिक्षण के वर्तमान सत्र में हमारी कंपनी के पीएफटी और एएफटी यूनिटों से कुल मिलाकर तीन कर्मचारियों को नामांकित किए गए। एचएलएल के निगमित मुख्यालय में हफ्ते में दो दिन आयोजित किये जा रहे इस प्रशिक्षण में श्रीमती श्रीलता, सहायक निदेशक, हिंदी शिक्षण योजना, गृह मंत्रालय द्वारा क्लास लिया जाता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य केंद्र सरकार के कार्यालयों से भी कर्मचारी भाग लेते हैं।
 
हिंदी पखवाड़ा समारोह -2025
 
हिन्दी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हिन्दी हमारी 'राष्ट्रभाषा' भी है। हम हर वर्ष '14 सितंबर' को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी भाषा का महत्व सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्तर पर है, जो एकता का प्रतीक है और भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह एक प्रमुख आधिकारिक भाषा है और व्यापार, मीडिया तथा कला के क्षेत्र में आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ 14 सितंबर 2025 को महात्मा मंदिर कन्वेंशन एवं प्रदर्शनी केंद्र, गाँधीनगर, गुजरात में संपन्न हुआ था। हिंदी प्रतियोगिताएँ - हिंदी पखवाड़ा समारोह के सिलसिले में कंपनी में 20 & 21 सितंबर 2025 को क्रमशः कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध लेखन, अनुवाद, प्रशासनिक शब्दावली और टिप्पण व आलेखन, हिंदी विज्ञापन, स्मरण परीक्षा, हिंदी समाचार वाचन, हिंदी कविता पाठ, देशभक्ति गीत, फिल्मी गीत आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं। इसमें 30 कर्मचारियों की भागीदारी हुई। कर्मचारियों के बच्चों के लिए हिंदी निबंध लेखन, अनुवाद, स्मरण परीक्षा, हिंदी वाचन, हिंदी सुलेख, हिंदी श्रुतलेख, हिंदी कविता पाठ, देशभक्ति गीत, फिल्मी गीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
 
हिंदी पखवाडा - समापन समारोह
 
हिंदी पखवाडा का समापन समारोह 10.11.2025 को पेरूरकड़ा फैक्टरी के जवाहरलाल नेहरू जन्मशताब्दी स्मारक कल्याण केंद्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करके एचएलएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ.अनिता तंपी ने कहा कि मातृभाषा के साथ अन्य भाषायें पढना और उपयोग करना अच्छी बात है। पर हिंदी संघ सरकार की राजभाषा होने के नाते अपनी सरकारी कामकाज में इस भाषा का भी अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए। समारोह में श्री अजीत.एन, निदेशक (विपणन) और श्री रमेश.पी, निदेशक (वित्त) एवं सीएफओ ने आशीर्वाद भाषण दिया। श्रीमती एल.जी स्मिता, यूनिट मुख्य - पीएफटी और श्री मुकुंद.आर, यूनिट मुख्य - एएफटी ने क्रमशः स्वागत एवं धन्यवाद भाषण दिया। समारोह में ईश्वर वंदना श्रीमती शालिनी पी.वी, वरिष्ठ प्रबंधक (आई टी) और कंपयरिंग श्रीमती गौरी.एस, हिंदी अनुवादक, एएफटी द्वारा किया गया। बाद में, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक द्वारा हिंदी पखवाडा समारोह के दौरान कंपनी के अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं उनके बच्चों के लिए आयोजित विविध हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और एसएसएलसी परीक्षा में हिंदी विषय में ‘ए प्लस’ ग्रेड प्राप्त कर्मचारी के बेटी को पुरस्कार प्रदान किए गए। राजभाषा चल वैजयन्ती - एचएलएल के यूनिटों में प्रभावी तौर पर राजभाषा निष्पादन लाने के उद्देश्य से, यूनिटों के बीच में उत्कृष्ट रूप से राजभाषा कार्यान्वयन करनेवाले कार्यालय के लिए, कंपनी में एक राजभाषा चल वैजयन्ती संस्थापित की गयी है। वर्ष 2025 के दौरान इस शील्ड के लिए एचएलएल-पीएफटी को विनिर्णीत किया गया । हिंदी पखवाडा के समापन समारोह में, एचएलएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ.अनिता तंपी द्वारा यह रोलिंग शील्ड पीएफटी के यूनिट मुख्य, श्रीमती स्मिता एल. जी को प्रदान किया गया।
 
राजभाषा निरीक्षण - कंपनी के हरेक कर्मचारी अपना अधिकाधिक शासकीय कार्य हिंदी में भी करने के लिए प्रोत्साहित करने की ओर हम बीच - बीच में कंपनी के सभी अनुभागों का निरीक्षण करते हैं। साथ ही कंपनी के विभिन्न यूनिटों के बीच में संस्थापित राजभाषा चल वैजयन्ती एवं अग्रणी अनुभाग पुरस्कार से यूनिट एवं अनुभाग को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस दृष्टि से 26.09.2025 को श्रीमती गिरिजा कुमारी.डी.टी, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाषा), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, तिरुवनंतपुरम द्वारा ऑनलाइन के
 
माध्यम से पेरूरकड़ा फैक्टरी, आक्कुलम फैक्टरी, कनगला फैक्टरी, काक्कनाड फैक्टरी, मुंबई कार्यालय और सहायक कंपनी हाइट्स का राजभाषा निरीक्षण करके आवश्यक मार्गनेर्देश दिये गये।
 
हिंदी प्रतियोगितायें
 
उप महा प्रबंधक से सह उपाध्यक्ष स्तर तक के अधिकारियों के लिए हिंदी प्रतियोगिता

कंपनी के वरिष्ठ कार्यपालकों के मन में भी हिंदी का परिवेश लाने की दृष्टि से 17.11.2025 को उप महा प्रबंधक से सह उपाध्यक्ष स्तर तक के अधिकारियों के लिए हिंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता सामान्य रूप से राजभाषा नीति, निर्देशों और सरल हिंदी नेमी कार्यालयीन टिप्पणियों पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता में कंपनी के विविध यूनिटों के 6 कार्यपालकों ने भाग लिया। श्री सतीश आर, संयुक्त महा प्रबंधक (क्यूए), एचएलएल-पीएफटी, श्रीमती अपर्णा ए वी, उप महा प्रबंधक (ईटीडी), एचएलएल-पीएफटी और श्री राजीव आर वी, सह उपाध्यक्ष (डिज़ाइन एवं विकास & सुरक्षा), एचएलएल-सीएचओ को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ और बाकी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
 
स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगितायें
 
हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार के भाग के रूप में एचएलएल द्वारा चिन्नम्मा मेमोरियल सरकारी हायरसेकंडरी स्कूल, पूजप्पुरा, तिरुवनंतपुरम के विभिन्न स्तर के विद्यार्थियों के लिए 11.11.2025 को विविध हिंदीप्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं। इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के विभिन्न स्तर के 55 विद्यार्थीगण अत्यंतउत्सुकता के साथ सक्रिय रूप से भाग लिए गए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को नकदपुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का संचालन एचएलएल निगमित मुख्यालय केराजभाषा विभाग द्वारा किया गया।
 
अखिल भारतीय हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता
 
विश्व हिंदी दिवस समारोह के सिलसिले में कंपनी के राजभाषा विभाग ने अपने सभी यूनिटों एवं कार्यालयों के हिंदी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 9 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ऑनलाइन के ज़रिए श्रीमती महादेवी वर्मा और श्री सुमित्रानंदन पंत की कविताओं पर एक अखिल भारतीय
 
हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रत्येक यूनिट से अधिकतम 3 प्रतिभागी भाग ले सकते थे। कंपनी के विविध यूनिटों, सहायक कंपनियों एवं कार्यालयों के 32 कर्मचारियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। एचएलएल-केएफसी के श्री सुदीप बी, उप महा प्रबंधक (उत्पादन एवं इंजीनियरी) तथा डॉ.पार्वती जे, अनुसंधान वैज्ञानिक, सीआरडीसी को प्रथम एवं द्वितीय स्थान और श्रीमती नबीज़त, भंडार सहायक, पीएफटी तथा डॉ. संतोष कुमार शुक्ला, वैज्ञानिक ई 2 को तृतीय स्थान और श्री कृष्ण कुमार रजक, उप प्रबंधक(ईएमसी/ईएमआई लैब), एचएलएल-नोएडा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए। डॉ.मंजु रामचन्द्रन, सेवानिवृत्त प्राचार्य, गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, कुलत्तूर, नेय्याट्टिनकरा ने इस प्रतियोगिता का निर्णायक रहा। डॉ.सुरेषकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) ने सबका स्वागत किया।
 
करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम
 
हिंदी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम पढने वालों को अपने आगे के कैरियर के विभिन्न आयामों के बारे में अवगत कराने की ओर दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, तिरुवनंतपुरम के विद्यार्थियों के लिए 6.2.2026 को करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र में डॉ.सुरेष कुमार.आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) ने हिंदी के क्षेत्र में नौकरी मिलने की संभावनायें, नौकरी ढूँढने एवं आवेदन देने के तरीका के बारे में भाषण दिया। इस कार्यक्रम में अठारह विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी हुई। ईश्वर वंदना से प्रारंभित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ.रम्या, एसोसियेट प्रोफसर ने अध्यक्षता की। विद्यार्थियों ने स्वागत एवं धन्यवाद का काम संभाला। सत्र के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने अपनी शंकायें दूर करने की कोशिश की।
 
हिंदी रंगोत्सव और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
 
एचएलएल के राजभाषा कार्यान्वयन के प्रोन्नमन के भाग के रूप में कंपनी के स्टॉफ के लिए 13 फरवरी 2026 को हिंदी रंगोत्सव और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रश्नोत्तरि प्रतियोगिता में 8 टीम भाग लिए। इस प्रतियोगिता में मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, तिरुवनंतपुरम के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (राजभाषा), श्री ए.सोमदत्तन ने विधि निर्णायक का काम संभाला। सभी टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। टीम सी (सुश्री आमिना एस & श्री राजकिरण, पेरूरकडा फैक्टरी) को प्रथम पुरस्कार, टीम बी (सुश्री अखिला एम एस & श्री निथिन अशोक, पेरूरकडा फैक्टरी) को द्वितीय पुरस्कार और टीम ए (सुश्री रेवती ए & सुश्री ऐश्वर्या, पेरूरकडा फैक्टरी) एवं टीम जी (श्रीमती लक्ष्मी आर & श्रीमती मंजुला जी आर, हाइट्स) को तृतीय
 
पुरस्कार मिला। कुल-मिलाकर 16 कर्मचारियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया । बाद में, कंपनी के विविध यूनिटों के कर्मचारियों की सहभागिता से हिंदी रंगोत्सव शानदार तरीके से आयोजित किया गया।
 
भाषिणी और भाषादान में योगदान पर अखिल भारतीय संगोष्ठी
 
कंपनी के भारत भर के विभिन्न कार्यालयों, यूनिटों एवं समनुषंगियों के हिंदी स्टॉफ सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ‘भाषिणी और भाषादान में योगदान’ पर अखिल भारतीय संगोष्ठी 24 फरवरी, 2026  को अक्षय हॉल, एचएलएल लाइफ़केयर लिमिटेड, निगमित एवं पंजीकृत कार्यालय, पूजप्पुरा, तिरुवनंतपुरम में अपराह्न 02.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाषिणी के माध्यम से भारतीय भाषाओं के संवर्धन, तकनीकी विकास तथा राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर डिजिटल इंडिया, भाषिणी डिवीजन के राज्य सहभागिता प्रबंधक, श्री अजित पी सुरेश ने भाषण दिया। डॉ.सुरेष कुमार आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) ने सबका स्वागत किया। इस सत्र में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में सक्रिय रूप से उपस्थित विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों को हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में आसानी से अनुवाद कार्य करने की तकनीकी तरीका से अवगत होने का अवसर इस संगोष्ठी से मिला।
 
भारतीय भाषा काव्योत्सव
 
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के सिलसिले में 12 मार्च 2026 को भारतीय भाषा काव्योत्सव नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एचएलएल पेरूरकडा फैक्टरी के जवहरलाल नेहरू जन्मशताब्दी स्मारक कल्याण केंद्र में शानदार तरीके से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से हमारा लक्ष्य है, कंपनी के विभिन्न यूनिटों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी स्वरचित कवितायें, चाहे वह हिंदी में हो या दूसरी भाषाओं में, प्रस्तुत करने के लिए अवसर देना और इससे उनकी भाषा कुशलता, सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना। दरअसल इससे हरेक को मानसिक एवं शारीरिक उत्साह मिलता है। इस कार्यकलाप में कविता पाठ, हिंदी फिल्मी गीत एवं अंताक्षरी भी शामिल थीं। कंपनी के अन्य यूनिटों से 22 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी हुई। सभी प्रतिभागियों को रु.200/- का नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
 
राजभाषा पुरस्कार
 
प्रचलित वर्ष के कंपनी के गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर निगमित मुख्यालय के विविध अनुभागों के बीच में राजभाषा कार्यान्वयन पर प्रगति लाने की ओर संस्थापित अग्रणी अनुभाग पुरस्कार सुरक्षा अनुभाग को और अपना शासकीय काम मूल रूप से हिंदी में भी किये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टिप्पण एवं आलेखन पुरस्कार भी वितरित किए गए। एचएलएल निगमित मुख्यालय के लिए अग्रणी अनुभाग पुरस्कार (रोलिंग
 
शील्ड एवं नकद पुरस्कार) अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने निगमित मुख्यालय के सुरक्षा अनुभाग के मुख्य सुरक्षा अधिकारी, श्री तंपी एस दुर्गादत्त आईपीएस एवं पर्यवेक्षक (सुरक्षा), श्री षाजी वर्गीस को प्रदान किया। आगे, टिप्पण एवं आलेखन के लिए नकद पुरस्कार, श्री रतीष आर, अधिकारी 3, आई टी और श्रीमती धन्या सी एस, कार्यालय सहायक, एचआर को प्रदान किया।