नराकास राजभाषा सम्मान

 
नराकास (उपक्रम) को राजभाषा सम्मान
क्षेत्रीय नराकास राजभाषा सम्मान
 
तिरुवनंतपुरम नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) का श्रीगणेश वर्ष 2015 को हुआ। नवीनतम एवं नवाचार हिंदी कार्यकलाप आयोजित करने के फलस्वरूप टोलिक (उपक्रम) को हर साल केंद्र गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के केंद्र सरकार, उपक्रम एवं बैंक के नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए संस्थापित क्षेत्रीय राजभाषा सम्मान मिल रहा है। यहाँ उल्लेखवीय बात यह है कि वर्ष 2024-25 के क्षेत्रीय नराकास राजभाषा सम्मान (प्रथम स्थान) के लिए टोलिक (उपक्रम) को विनिर्णीत किया गया है। 20.01.2026 को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में आदरणीय केंद्र गृह राज्य मंत्री श्री बांडी संजय कुमार से डॉ.सुरेष कुमार.आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा), एचएलएल एवं सदस्य सचिव, नराकास (उपक्रम) ने, डॉ.अनिता तंपी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एचएलएल एवं अध्यक्ष, टोलिक (उपक्रम) की तरफ से, क्षेत्रीय नराकास राजभाषा सम्मान एवं राजभाषा अधिकारी के लिए प्रशस्ति - पत्र स्वीकार किया।
 
नराकास प्रोत्साहन सम्मान (राष्ट्रीय स्तर)
 
राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2024-25 के दौरान राजभाषा कार्यनिष्पादन में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को प्रेरणा व प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों में
पुरस्कार संस्थापित किया गया। इस प्रकार, राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में नरकास (उपक्रम) को केंद्र सरकार द्वारा प्रशंसनीय श्रेणी में नराकास प्रोत्साहन सम्मान (राष्ट्रीय स्तर) से सम्मानित किया गया है। 15 सितंबर 2025 को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में डॉ.सुरेष कुमार.आर, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा), एचएलएल एवं सदस्य सचिव, नराकास (उपक्रम) ने, डॉ.अनिता तंपी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एचएलएल एवं अध्यक्ष, टोलिक (उपक्रम) की तरफ से, डॉ.अंशुली आर्या आईएएस, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से नराकास प्रोत्साहन सम्मान और राजभाषा अधिकारी के लिए प्रशस्ति - पत्र हासिल किया।
 
नराकास राजभाषा पत्रिका पुरस्कार
 
तिरुवनंतपुरम नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) द्वारा अपने सदस्य कार्यालयों की राजभाषा पत्रिका के लिए संस्थापित उत्कृष्ट गृह पत्रिका पुरस्कार एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की राजभाषा पत्रिका समन्वया को मिला। 15 दिसंबर, 2025 को जवाहरलाल नेहरू जन्मशताब्दी स्मारक कल्याण केंद्र, एचएलएल - पेरूरकडा फैक्टरी, तिरुवनंतपुरम में आयोजित नराकास (उपक्रम) की 22 वीं बैठक के अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एचएलएल एवं अध्यक्ष, नराकास डॉ.अनिता तंपी और क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, कोच्चि के उप निदेशक (कार्यान्वयन) श्री निर्मल कुमार दुबे ने यह पुरस्कार एचएलएल के उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) डॉ. राजेश रामकृष्णन को प्रदान किया।

 

Image 1 Image 2 Image 3